दुल्हन से इतना प्यार,विदाई न होने पर दूल्हे ने खाया जहर

बहराइच। विवाह के बाद भी दुल्हन को विदा न करने से दुखी एक युवक ने विषाक्त खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बौंडी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदवल निवासी अमित सोनी (19) का विवाह दो दिन पहले हुआ था। शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं की गई।

अमित ने परिजनों से विदाई की मांग की तो लड़की वालों ने बाद में गौना लेने की बात कही। इससे नाराज अमित ने रविवार शाम विषाक्त खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।अमित ने बताया कि शनिवार को उसकी शादी हुई थी, लेकिन विदाई नहीं की गई। इसीलिए विषाक्त खा लिया। बाैंडी थाना प्रभारी सूरज राणा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। उपनिरीक्षक को गांव भेजकर मामले का पता किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *