शाहजंहापुर: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर,पिता पुत्र समेत तीन की मौत

P Sharma
शाहजहांपुर । एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर से नैनीताल जा रही एक तेज रफ्तार कार रोजा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार गोरखपुर से नैनीताल घूमने जा रहा था।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों के हालचाल जाना। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को बेहतर इलाज करने की दिशा-निर्देश दिए। सीओ सदर प्रियांक जैन ने बताया कि परिवार गोरखपुर से नैनीताल घूमने जा रहा था बताया जा रहा है। कार की गति काफी तेज थी। अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई जिसकी वजह से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तीन लोग घायल हो गए।परिवार के साथ एक दूसरे परिवार की कार भी पीछे चल रही थी। उन्‍हीं लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पीछे चल रही कार पर सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। कि हादसे की मुख्य वजह क्या थी।अधीक्षक शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी के अनुसार, घटना की वजह तेज स्पीड बताई जा रही है। कार खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर जा टकराई। इसी वजह से हादसा हुआ तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज लगातार जारी है।
सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों की सूची
माधवम पुत्र शिवम पांडे गोरखपुर थाना खैराबाद
शिवम पाण्डेय पुत्र कृष्णा कुमार पाण्डेय, गोरखपुर
श्वेता द्विवेदी पत्नी नीरज द्विवेदी, 10 मालवीय नगर गोरखपुर
घायलों की सूची
शिवांश द्विवेदी पुत्र (एस. के. द्विवेदी, मालवीय नगर थाना खैराबाद गोरखपुर
शालिनी पाण्डेय पत्नी शिवम पाण्डेय विजय चौक लाड कोतवाली – गोरखपुर
ड्राइवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *