सुल्तानपुर:अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

P Sharma 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की। बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए फरार। अधिवक्ता खेत में सिंचाई कर रहा था उसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान अधिवक्ता महेंद्र कुमार मौर्या, अखंडनगर थानाक्षेत्र के निवासी मरूई किशुनदासपुर के रूप में हुई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, देर रात ही पुलिस ने एक हत्यारोपी युवक को पकड़ लिया और अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *