काशी: गंगा से मिला दो क्विंटल का शिवलिंग, मछुआरों के जाल में फंसा

P Sharma 

*काले पत्थर का चमकदार शिवलिंग, इतिहास और शैली पर विशेषज्ञों में चर्चा*

*वाराणसी:*  

रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद इलाके में गंगा से करीब दो क्विंटल वजनी शिवलिंग मिलने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल है। यह शिवलिंग मछली पकड़ने के दौरान मल्लाहों के जाल में फंसा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले सूजाबाद के पास गंगा की तलहटी से काले चमकदार पत्थर से बना यह शिवलिंग मिला। शिवलिंग मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे। 

फिलहाल शिवलिंग को गंगा किनारे एक चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया है और स्थानीय लोगों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है।

*विशेषज्ञों में चर्चा*  

पुरातत्व विशेषज्ञ और इतिहासकार इस शिवलिंग की शैली और कालखंड को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। पत्थर की बनावट और आकार को देखते हुए इसके प्राचीन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुरातत्व विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल शिवलिंग स्थानीय लोगों की देखरेख में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *