गोंडा:नारी ज्ञान स्थली कालेज में EUTHANASIA( दया – मृत्यु ) पर वाद विवाद _प्रतियोगिता

P Sharma 
गोंडा:सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0जी0 कालेज गोण्डा में अंग्रेजी विभाग द्वारा EUTHANASIA ( दया – मृत्यु ) विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दानिश हसनैन, अपर जिला जज, सचिव डी०एल०एस०ए० विशिष्ट अतिथि डा. नीलम तिवारी, ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन करके किया, प्रतियोगिता को पक्ष एवं विपक्ष दो भागों में बांटा गया ।प्रत्येक पक्ष व विपक्ष में पांच प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । निर्णायक मंडल की भूमिका डा. आनंदिता रजत, तथा डा. तन्वी मलिक ने निभाई, प्रतियोगिता में पक्ष में आकृति सिंह प्रथम, आयुषी दूबे द्वितीय तथा यशी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही, विपक्ष में ख़ुशी अग्रवाल प्रथम, अभिलाषा दूबे, द्वितीय तथा श्रेया श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही । सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया, अपर जिला जज श्री दानिश हसनैन ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया ओर छात्राओं को जागरूक किया, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. हरप्रीत कौर ने अतिथियों को सम्मानित किया । समस्त कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग ने किया जिसमे डा. रश्मि दिवेदी , व मानवेन्द्र श्रीवास्तव की सहभागिता रही, मोनिका श्रीवास्तव, द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रंजना बंधु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. सीमा सिंह, डा. मौसमी सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. आशु त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *