गोंडा: आरपीएफ ने सिग्नल केबिल चोरों को किया गिरफ्तार

P Sharma

गोंडा ।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ श्री अरुण त्रिपाठी महोदय एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोंडा  महेंद्र प्रसाद दुबे  के आदेशानुसार एवं प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा अनिरुद्ध राय के निर्देशन में दिनांक 18/04/26 को उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा अमरदेव प्रसाद, कॉन्स्टेबल गोंडा विनय कुमार एवं उपनिरीक्षक cib गोंडा- विमल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से गोंडा यार्ड में स्थित मुख्य यार्ड मास्टर के तैयार हुए नए भवन के पीछे रेलवे सिग्नल निर्माण विभाग के द्वारा सिग्नल केबल बिछाए जाने के कार्य के दौरान दो अभियुक्त गण (1)फरहान खान पुत्र खालिद, मोहल्ला बड़ा- इमामबाड़ा, फैजाबाद रोड थाना- नगर कोतवाली, जिला- गोंडा, उम्र 18 वर्ष एवं (2) अम्मार बशीर पुत्र बशीर अहमद, मोहल्ला- फैजाबाद रोड निकट जिगर इंटर कॉलेज गिर्द, गोंडा, थाना- नगर कोतवाली गोंडा, जिला- गोंडा उम्र 18 वर्ष को समय 21/40 बजे दो प्लास्टिक के सफेद रंग की बोरियों में कुल 54 अदद विभिन्न साइज के कटे हुए सिग्नल केबल(24 कोर) जिसकी कुल लंबाई लगभग 50 मीटर कीमती- 37500/- ₹ मौके पर बरामद किया गया। बाद मौके की कार्रवाई दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर मुकदमा अपराध संख्या -02/2026 अंडर सेक्शन 3 आर पी यूपी एक्ट, S/V- फरहान आदि दिनांक 19/04/26 पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *