बाराबंकी: विवादों से घिरे रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमण ढहाया गया

P Sharma 
बाराबंकी । श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर एनिमल हाउस ध्वस्त किया गया।
बाराबंकी की श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर एनिमल हाउस ध्वस्त किया गया।
बता दें कि श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर 2013 से ही तालाब और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय ग्राम प्रधान ने इस बाबत शिकायत की थी जिसके आधार पर राजस्व विभाग ने जांच कर रिपोर्ट दी। जांच में कब्जे की पुष्टि होने पर तहसीलदार कोर्ट ने जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया था।पिछले सोमवार को यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज हुआ था। इसके बाद एबीवीपी ने जोरदार तरीके से यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की। इसी दबाव और बढ़ती शिकायतों के बीच शनिवार को बुलडोजर ने यूनिवर्सिटी के अंदर दस्तक दी और पहली कार्रवाई एनिमल हाउस को ढहाकर शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *