बहराइच:दर्दनाक सड़क हादसा,अनियंत्रित पिक अप से बाइक की टक्कर, तीन युवकों की हादसे में मौत

P Sharma 

बहराइच।बाइक सवार मंडी से सब्जी बेच कर घर वापस हो रहे थे,तभी तेज टायर फटने से एक पिक अप अनियंत्रित हो कर बाइक से टकरा गई,बाइक सवार तीन युवकों की इस हादसे में मौत हो गई,कल देर शाम यह घटना घटित हुई।

फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल जा रहा पिकअप रविवार रात करीब आठ बजे कोतवाली नानपारा के हाड़ा बसहरी गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया।

पिकअप बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क के दाहिनी ओर खड्ड में जा पलटा। बाइक पर सवार ग्राम जूड़ा निवासी मनीष कुमार (35), रुपईडीहा के गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। परिजनों ने बताया कि वे बाबागंज के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और क्षेत्राधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप चालक मौके से भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों के अनुसार हादसे के शिकार सभी लोग बाबागंज बाजार में सब्जी बेचकर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवारों में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *