P Sharma
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है – यह ऋषभ यादव कौन हैं? इसकी वजह दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर माधव ने X पर पोस्ट कर बताया कि टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क X पर सिर्फ 1418 लोगों को फॉलो करते हैं और उनमें एक नाम ऋषभ यादव का भी है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगा ये इंडियन होगा लेकिन उसका अकाउंट अमेरिकी है।’
इस पोस्ट के बाद से ऋषभ यादव को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि ऋषभ यादव एक भारतीय मूल के टैलेंट हैं जो अमेरिका में टेक सेक्टर में काम कर रहे हैं और एलन मस्क जैसे बड़े उद्योगपति से जुड़े हुए हैं।
इसी बहाने X पर एक बार फिर ‘ब्रेन ड्रेन’ को लेकर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि भारत की प्रतिभा देश से बाहर जाकर दुनिया की बड़ी कंपनियों में योगदान दे रही है। सरकार को ऐसी प्रतिभाओं को रोकने और भारत में ही बेहतर अवसर देने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि वे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकें।

