बिजनौर:घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी शिवान ने पिता और बहन के साथ बाइक से जा रही अपनी प्रेमिका नीशू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी मिली है कि शिवान नाम का लड़का नीशू से काफी समय से प्रेम करता था,परंतु, नीशू की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी थी जिसके बाद शिवान नीशू से नाराज चल रहा था।
शादी तय हो जाने के बाद नीशू के घर वालों ने उसके शिवान से मिलने जुलने के लिए मना किया गया था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार गांव के लोगों ने दोनों परिवारों के बीच समझौते की बात भी कही लेकिन बात नहीं बनी और नीशू की शादी कहीं और तय हो गई। नीशू अपनी बहन आकांक्षा और अपने पिता के साथ शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए बाइक से जा रही थी। तभी शिवान ने पास आकर नीशू के सिर पर रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से नीशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और शिवान ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

