P Sharma
श्रावस्ती । भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, एक बाइक पर छह लोग सवार हुए थे। रास्ते में ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत का मामला सामने आया है। श्रावस्ती से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में सोमवार सुबह शंकरपुर-नवाबगंज मार्ग पर बेगमपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक और मिक्सर मशीन से जुड़े ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री, बहन और दो भांजियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज जारी है। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है।
ट्रैक्टर की स्पीड अधिक बताई जा रही है,आखिर 6 लोग एक बाइक पर सवार है,तो क्या किसी चौराहे पर पुलिस ने नहीं रोका।बहुत दुखद और लापरवाही।
सूत्रों के अनुसार, बहराइच के रिसिया क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव निवासी विजय कुमार सुबह अपनी पत्नी सुनीता, एक वर्षीय बेटी मधु, बहन मंगलावती और भांजियां नीतू एवं ज्ञानवती के साथ एक ही बाइक पर बहन के ससुराल रुपईडीहा के मध्यनगरा गांव जा रहे थे। बेगमपुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे मिक्सर मशीन से जुड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।
श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में शंकरपुर-नवाबगंज मार्ग पर बेगमपुर गांव हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय कुमार, बहन मंगलावती और भांजियां नीतू एवं ज्ञानवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनीता और मधु गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहन भाई के घर आई थी। भाई विजय कुमार बहन मंगलावती को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। छह लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक का बैलेंस नहीं रह पाया और ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

