गोंडा:रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा पांच वर्षीय लावारिस बच्चा को बरामद कर सुरक्षित सुपुर्द किया गया

P Sharma 
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के सहायक उप निरीक्षक रामदत्त प्रसाद दिवस अधिकारी ड्यूटी में तैनात होकर साथ हेड कांस्टेबल संजय सिंह को लेकर पीएफ नंबर 2 ,3 पर आपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे। इस दौरान देखा गया कि एक 5 साल का बच्चा प्लेटफार्म नंबर 2 के पूरब साइड ओवर ब्रिज के पास रोते हुए मिला, जिसे पोस्ट पर लाकर प्यार से पूछा गया तो उसने अपना नाम साहिल बताया तथा पिता का नाम पप्पू बताया। उक्त बच्चा के द्वारा अपने घर का पता या मोबाइल नंबर नहीं बता पाया। इसके संबंध में रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा को सूचना दिया गया तथा अनाउंसमेंट कराया गया। कोई भी व्यक्ति उक्त बच्चा को लेने हेतु उपस्थित नहीं हुआ। चाइल्डलाइन गोंडा से कैस वर्कर आंचल गुप्ता उपस्थित हुई। बच्चा को समक्ष गवाहन डिप्टी SS कमर्शियल गोंडा के समक्ष ठीक-ठीक समय 15:00 बजे सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *