गोंडा:केक काटकर मनाया गया प्रभु श्री राम का प्राकट्योत्सव

P Sharma 

रानी बाजार स्थित शुक्रवार को ठीक 12:00 भगवान का राम का जन्मोत्सव श्री राम जानकी मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। भक्तगण प्रातः से ही भक्ति मंदिर में एकत्रित होना शुरू हो गए। ठीक 12 बजते ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ और भगवान प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया । छोटे से बालक माधव अग्रवाल भगवान राम के रूप का रूपांतरण रहे। जन्मोत्सव से पूर्व। मंदिर के प्रांगण में संगीत की धुन पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में श्रीराम जानकी महिला मंडल की अध्यक्षता सीमा अग्रवाल ने बताया की संपूर्ण महिला मंडल एक जैसी पीली साड़ी पहनकर भगवान के आने की प्रतीक्षा में नाच गा रहे हैं। भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। मंदिर में भक्तों द्वारा भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। और फिर सभी भक्तों ने भगवान प्रभु श्री राम की आरती के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

 कार्यक्रम के दौरान श्री राम जानकी मंदिर के संरक्षक एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बृजेंद्र सिंघल, अध्यक्ष अनिल मित्तल, सचिव संजय अग्रवाल,गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मोदी, अनिल अग्रवाल, रमन महेश्वरी, सचिन सिंघल, अनामिका बंसल, पूनम मित्तल, सरोज गर्ग, प्रेमलता सिंघल, प्रीति अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल , किरन बंसल,सुप्रिया सिंघल, कविता काबरा सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *