श्रावस्ती: फर्जी और कूट रचित दस्तावेज के सहारे नौकरी लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,हुए बर्खास्त

P Sharma 

श्रावस्ती। जिले में वर्ष 2016 की शिक्षक भर्ती में फर्जी अभिलेखों के सहारे शिक्षक बने चार शिक्षक फिर पकड़े गए हैं। जांच में फर्जी पाए जाने पर सभी को बर्खास्त कर दिया गया है।

श्रावस्ती जिले के जमुनहा शिक्षा क्षेत्र में फर्जी अभिलेखों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे चार शिक्षक फिर पकड़े लिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन्हें बर्खास्त कर दिया है। अब खंड शिक्षा अधिकारी  ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अब इनकी तलाश शुरू कर दी है।

श्रावस्ती जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के चार फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इन्होंने कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी। जांच के दौरान अभिलेख फर्जी पाए जाने पर चारों को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। इनमें जमुनहा विकास खंड के लक्ष्मनपुर सेमरहनिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त सहायक शिक्षक भूपेन्द्र बाबू, पुत्र राधेश्याम, निवासी मांडई, जनपद फिरोजाबाद ने वर्ष 2016 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल की थी। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर बीएसए द्वारा उन्हें बर्खास्त कर दिया था। इसी प्रकार, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर भैसाही में कार्यरत शिक्षक पवन कुमार चतुर्वेदी, पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी मथुरा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय धोबिहा में तैनात सौभाग्य पांडेय, पुत्र गोविंद प्रसाद, निवासी जनपद आगरा के अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर खुर्द में तैनात राजेश कुमार, पुत्र राजवीर सिंह, निवासी यादव कॉलोनी, शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद इन सभी के दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए थे।

 बीएसए अजय कुमार ने चार फर्जी लोगो को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में बीईओ सतीश कुमार की तहरीर पर चारों जालसाज शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *