गोरखपुर:इंस्ट्राग्राम से हुई दोस्ती,2 बच्चों की मां 16 साल के लड़के के साथ फरार

P Sharma 

गोरखपुर । दो बच्चों की मां 16 साल के एक नाबालिग लड़के को लेकर फरार हो गई है। लड़के के घरवाले उसे ढूंढने में परेशान हैं। उधर, महिला के बच्चों और परिवारवालों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। अपहरण की जांच को पहुंची पुलिस भी पूरी कहानी जानकर हैरान रह गई है। पता चला है कि लड़के से महिला की दोस्ती इंस्ट्राग्राम पर हुई थी।काफी दिनों से दोनो एक-दूसरे के संपर्क में थे।

 गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की महिला रहने वाली है। इंस्ट्राग्राम के जरिए उसकी दोस्ती पास के ही रहने वाले 16 वर्षीय किशोर से हो गई थी। तिवारीपुर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला के लापता होने पर दोनों बच्चों को ननिहाल वाले लेकर चले गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज हो गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि घर से कुछ दूरी पर एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। इंट्राग्राम से वह बेटे से बातचीत करने लगी। उम्र देखकर शक नहीं हुआ। इसी बीच महिला अपने मौसी के घर गीडा गई, जहां पर वह किशोर को बुलाकर मिलती थी। जानकारी होने पर किशोर को घरवालों ने समझाया भी था। घरवालों का दबाव बढ़ने पर महिला उसे लेकर लापता हो गई। परिजनों ने महिला व उसके मौसी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *