लखीमपुर खीरी:व्यापारी के इकलौते बेटे की हत्या,अमोघ हत्या कांड की पूरी कहानी, रो देंगे आप

लखीमपुर खीरी । सदर कोतवाली क्षेत्र में मिश्राना चौकी से महज 10 कदमों की दूरी पर सोमवार रात हुए अमोघ उर्फ देव सेठ हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद समेत उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात कह रही है। मंगलवार दोपहर देव के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उसे घर ले जाया गया। देव की हत्या से उनके परिवार में कोहराम मचा है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं। सबके जहन में एक ही सवाल है कि हमलावरों ने आखिर क्यों देव की हत्या की है। वहीं, देव हत्याकांड से व्यापारियों में आक्रोश है। शहर के सेठ कॉलोनी अर्जुनपुरवा निवासी भारत सेठ इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी हैं।

मिश्राना चौकी के पास उनकी दुकान है। सोमवार रात करीब आठ बजे उनका 20 वर्षीय पुत्र अमोघ उर्फ देव सेठ दुकान पर बैठा था। बताया जा रहा है कि उसी वक्त बाइक से कुछ युवक वहां आए और देव सेठ को बाहर बुलाया। जैसे ही देव अपनी दुकान से बाहर आया तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए पुस्तक भंडार में घुस गया। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से देव की मौत हो गई। घटना में उसका दोस्त आदित्य हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई।

मामले में देव के पिता भारत सेठ ने नामजद आरोपी अनमोल पुरी उर्फ बाला सहित अन्य चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। हालांकि मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है। हालांकि दोनों में रंजिश किस बात को थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।मोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *