एस.सी/एस.टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

एससी /एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद गोंडा के गांधी पार्क में हृदय नारायण की अध्यक्षता में की गई जिसका संचालक रमेश कुमार ने किया इस बैठक में प्रदेश संयोजक पाटनदीन आर्य ने संगठन की मजबूती के लिए वर्ग के सभी शिक्षकों की सदस्यता पर जोर दिया तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन का गठन भी होने की बात कही वहीं जिला संरक्षक प्रवक्ता रमेश विमल ने एकजुट होकर उत्पीड़ित शिक्षकों के समस्या समाधान की भी बात कही तथा 23 फरवरी 2025 को संत गाडगे जी की जयंती मनाने का भी निर्णय इस बैठक में लिया गया काफी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *