मैनपुरी:सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगो की ऑन स्पॉट मौत

P Sharma 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 5 सदस्य जन्मदिन पर पार्टी कर के कार से लौट रहे थे।

मैनपुरी जिले के बेवर थाना इलाके के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास भीषण सड़क हुआ। 5 लोगों की मौत के अलावा एक बच्ची हादसे में गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा।

जानकारी के मुताबिक, बेवर की ओर से छिबरामऊ की ओर एक स्विफ्ट डिजायर कार जा रही थी। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर कानपुर-आगरा लेन की तरफ पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक ने कार को बुरी तरह टक्कर मारी। टक्कर की वजह से कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) मृतकों में शामिल है।

मृतक दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना इलाके के गांव हरीपुर कैथोली में रहता है। आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर दीपक और उनके परिवार के सदस्य लौट रहे थे। दीपक की 11 साल की बेटी आराध्या गंभीर रूप से दुर्घटना में घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले आराध्या को ले जाया गया, जहां से आराध्या को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *