महराजगंज: दो बाइक में टक्कर,तीन की मौत,एक की हालत गंभीर

P sharma

महराजगंज। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह से घायल है। यह दुर्घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चदरौली परतावल-महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजन पुत्र अनिरुद्ध व आनंद पुत्र अशोक, निवासी नगर पंचायत परतावल वार्ड संख्या-15 टोला धर्मनता, तथा तबारक पुत्र वासिउल्लाह, निवासी परसा खुर्द के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक राजन और आनंद आपस में चचेरे भाई थे और महराजगंज से लौट रहे थे। वहीं भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी अरमान पुत्र महबूब अंसारी और तबारक अपने घर जा रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइकों की भीषण भिड़ंत में मौके पर ही राजन और तबारक की मौत हो गई, जबकि आनंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अरमान गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद सूचना पर श्यामदेउरवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों की घर कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *