हापुड़:करवा चौथ पर शॉपिंग करने जा रहे पति पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा,पत्नी का दिल निकल कर सड़क पर ही धड़कने लगा

P Sharma 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है।  पति-पत्नी बाइक पर बैठकर करवा चौथ के पर्व की खरीदारी करने के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार टक्कर से भीषण हादसा हो गया।इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का दिल निकलकर सड़क आ गया और कुछ देर तक धड़कने लगा।इस घटना को जिसने भी देखा वह हैरान-परेशान रह गया है।
हापुड़ जिले हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना गांव के हरिओम अपनी पत्नी अनुराधा (28) के साथ बाइक पर बैठकर करवा चौथ की शॉपिंग के गुलावठी बाजार जा रहे थे. जैसे ही वह मध्य गंग नहर के पुल के पास पहुंचे वैसे ही सामने से आ रहा ट्रक गड्ढे से बचने के दौरान डिसबैलेंस हो गया. इस बीच ट्रक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे. हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गई।
कुछ देर बाद बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।इस दौरान महिला का दिल भी निकलकर सड़क पर आ गया और काफी देर तक धड़कता रहा। वहीं, पति हरिओम गंभीर रुप से घायल हो गया, जो इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।  राहगीरों की आंखें देखकर नम हो गई।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल को सड़क किनारे लिटाया और फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही आरोपी ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *