महाकुंभ से चमकी ‘मोनालिसा’ की किस्मत, फिल्म में मिला लीड रोल

 

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रहा है। यहां आने वाले तरह-तरह के साधु संतों से लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब पहचान बटोरी है। ऐसे ही महाकुंभ में माला बेचने वाली एक लड़की मोनालिसा भी वायरल हो गई। मोनालिसा की खूबसूरती देख लोग दीवाने हो गए और फोटो-वीडियो के लिए कतारें लगने लगीं। मोनालिसा ने महाकुंभ में वायरल होते ही अपने घर का रास्ता नापा। लेकिन इससे पहले ही उनकी किस्मत चमक गई है। अब मोनालिसा को फिल्म मिल गई है। मोनालिसा अब फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म को डायरेक्टर सनोज मिश्रा बना रहे हैं। सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए मोनालिसा को कास्ट किया है।

राजकुमार राव के बड़े भाई भी आएंगे नजर
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अमित राव की भी ये डेब्यू फिल्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। सनोज मिश्रा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सनोज वीडियो में मोनालिसा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सनोज मिश्रा ने बताया कि ‘मैं इन्हें कास्ट करने के लिए इनके गांव आया हूं। मैं इन्हें खोजते हुए प्रयागराज भी गया था, लेकिन ये वहां नहीं मिलीं। इसके बाद मुझे इनके घर आना पड़ा। ये बहुत ही मासूम लोग हैं। मैंने इनके करियर बनाने की जिम्मेदारी उठाई है।’ बता दें कि मोनालिसा को इस फिल्म में कास्ट करने के बाद मुंबई में इनकी एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *