थाना कोतवाली नगर गोंडा पुलिस द्वारा अवैध रक्त खरीद-फरोख्त करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 08 अभियुक्त गिरफ्तार, 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 डिस्पोजल सिरिंज व 09 मोबाइल फोन बरामद

P Sharma 

*गोंडा।*  पुलिस अधीक्षक गोंडा *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी * अजीत कुमार रजक* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अवैध रूप से रक्त की खरीद-फरोख्त करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-651/2026 धारा 318(4), 125 बीएनएस* व *मु0अ0सं0-655/2026 धारा 106(1), 308(2), 318(4), 125 बीएनएस* से सम्बन्धित 08 अभियुक्तों को *चाँदमारी पुलिया, घोसियाना* के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 अदद डिस्पोजल सिरिंज व 09 अदद मोबाइल फोन* बरामद किए गए।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

वादी *वली मोहम्मद* पुत्र मोहब्बत अली निवासी ग्राम परसा, थाना खरगूपुर ने तहरीर दी कि उनकी पत्नी दिनांक 04.07.2026 को अस्पताल में भर्ती थीं। उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पर अस्पताल के बाहर *ऋषिकेश अवस्थी* द्वारा ₹12,500 में रक्त उपलब्ध कराया गया। वादी ने ₹10,000 ऑनलाइन व ₹2,500 नगद दिए। चिकित्सकों द्वारा जांच पर रक्त को संदिग्ध/अनुपयुक्त बताकर चढ़ाने से मना कर दिया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने न रक्त दिया न पैसे लौटाए। इस तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की *09 वर्षीय पुत्री* के उपचार के दौरान एक्सपायरी रक्त चढ़ाए जाने से उसकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में भी थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

*पूछताछ में हुआ खुलासा*

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अवैध रूप से रक्त की खरीद-फरोख्त करता है। *अभिषेक सिंह व सौरभ श्रीवास्तव* जनपद बलरामपुर में एक ब्लड बैंक का संचालन करते हैं। अन्य सहयोगी विभिन्न अस्पतालों पर रक्त के जरूरतमंद मरीजों/तीमारदारों की तलाश कर उनसे संपर्क कर मोटी रकम लेकर अवैध रक्त उपलब्ध कराते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*

1. मुख्तार पुत्र जाफर निवासी मो0 साहबगंज, बढगाँव चौकी थाना कोतवाली नगर गोंडा

2. शिवम शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला निवासी बाबागंज थाना धानेपुर जनपद गोंडा

3. विजय पुत्र तिलकराम निवासी गरीबीपुरवा मौजा बुढादेवर, चौकी सोनीगुमटी थाना कोतवाली नगर गोंडा

4. साहबे आलम पुत्र मुन्ना निवासी इमामबाड़ा चौकी महराजगंज थाना कोतवाली नगर गोंडा

5. ऋषिकेश अवस्थी पुत्र स्व0 अमरीश कुमार अवस्थी निवासी पैड़ी अजबसिंह थाना कोतवाली देहात गोंडा

6. बृजेश कुमार शुक्ला पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पम्पापुर मुण्डेरवा कला थाना कोतवाली देहात गोंडा

7. अभिषेक सिंह पुत्र जगदीश निवासी आदर्श कालोनी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर

8. सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव निवासी भभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर गोंडा

*पंजीकृत अभियोग*

1. मु0अ0सं0-651/2026 धारा 318(4), 125, 366(3), 338, 340(2), 3(5), 61(2)a बीएनएस व 18/27 ड्रग एण्ड कास्मेटिक एक्ट

2. मु0अ0सं0-655/2026 धारा 106(1), 308(2), 318(4), 125 बीएनएस

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

*गिरफ्तारकर्ता टीम*

प्रभारी निरीक्षक श्री विन्द्देश्वरी मणि त्रिपाठी, उ0नि0 सोनू कुमार, उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव, उ0नि0 नितिन उपाध्याय, उ0नि0 सुधांशु पाठक, हे0का0 विपिन पाण्डेय, का0 दीपक सिंह बिष्ट, का0 अनिलेश ओझा, का0 पियूष गोस्वामी, का0 दीपक सिंह, का0 चन्द्रजीत, का0 विनय प्रताप, का0 देव कुमार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *