हिंदू युवा वाहिनी न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का गोंडा आगमन, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

हिंदू युवा वाहिनी न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का गोंडा आगमन, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

गोंडा: हिंदू युवा वाहिनी न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह हरिद्वार से चलकर गोंडा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं मान-सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में गौ रक्षा व युवा मोर्चा की आगामी योजनाओं पर भी मंथन किया गया।

कार्यक्रम में कैलाश बाबा, राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा; शिवा वर्मा, गौ रक्षा जिला अध्यक्ष गोंडा; विनय वर्मा, गौ रक्षा जिला उपाध्यक्ष गोंडा; महेश वर्मा, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा बहराइच विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा आनंद राव, आशीष राव, निशांत वर्मा, शिवनाथ निषाद, अनूप कुमार सहित संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *