गोंडा रेलवे यार्ड में तांबे के केबल काटते चोर गिरफ्तार, RPF ने रंगे हाथ दबोचा

गोंडा रेलवे यार्ड में तांबे के केबल काटते चोर गिरफ्तार, RPF ने रंगे हाथ दबोचा

गोंडा, 27 जून 2026: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा ने रेल संपत्ति चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अरुण त्रिपाठी एवं ससुआ/गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय एवं IPF CIB Gonda के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

आज दिनांक 27/06/26 को रात्रि करीब 1:30 बजे गोंडा स्टेशन यार्ड में स्टेबल टावर वैगन के अंडर फ्रेम में लगे कॉपर केबल को हेक्सा ब्लेड से काटते हुए एक व्यक्ति को ASI सोनू कुमार गुप्ता, कांस्टेबल विजय शंकर यादव एवं सीआईबी ASI दिलीप कुमार सिंह व अमित कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मौके पर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित कुमार पुत्र संजय वाल्मीकि, निवासी ग्राम सतई पूर्वा, थाना कोतवाली नगर, जिला गोंडा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक की बोरी में 6 अदद विभिन्न साइज के कॉपर केबल बरामद हुए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹17,000 है। बरामद माल का हर्षित मूल्य ₹10,200 आंका गया है।

इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर मुकदमा अपराध संख्या 03/2026 अंतर्गत धारा 3 रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, सरकार बनाम मोहित कुमार दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमरदेव प्रसाद कर रहे हैं।

RPF अधिकारियों ने बताया कि रेल संपत्ति की चोरी रोकने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *