P Sharma
पीएम मोदी ने 194 साल के कछुए ‘जोनाथन’ से की मुलाकात, सेशेल्स में लगाया पौधा
सेशेल्स की आजादी के 50वें वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मोदी, भारतीय नौसेना के जहाज भी लेंगे हिस्सा
*विक्टोरिया [सेशेल्स]।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे के दौरान दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित जमीनी जीव, 194 वर्षीय कछुए ‘जोनाथन’ से मुलाकात की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार जोनाथन का जन्म वर्ष 1832 में हुआ था।
प्रधानमंत्री शनिवार को राजधानी विक्टोरिया पहुंचे, जहां सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने नारियल पानी पिया, जोनाथन कछुए से भेंट की और एक पौधा भी रोपित किया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी 29 जून को सेशेल्स की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी के साथ भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी परेड में भाग लेंगे।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और द्विपक्षीय संबंधों पर राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वार्ता करेंगे। वह सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को संबोधित करने के साथ ही भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
*कौन है जोनाथन?*
जोनाथन एक अल्डाब्रा जायंट टॉर्टोइस है। 1832 में जन्मा यह कछुआ दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित जमीनी जानवर है और सेशेल्स का राष्ट्रीय धरोहर भी है।

