गोंडा:Cy-Vazra अभियान’ के तहत साइबर फ्रॉड गिरोह के 05 अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार,3.20 करोड़ की धनराशि फ्रीज

P Sharma 

*’Cy-Vajra अभियान’ के तहत साइबर फ्रॉड गिरोह के 05 अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार*  

*3.20 करोड़ की धनराशि फ्रीज, 06 मोबाइल, 15 आधार कार्ड, 10 सिम, फर्जी दस्तावेज बरामद*

*गोंडा।* श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी *’Cy-Vazra अभियान’* के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोंडा *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी *श्री अजीत कुमार रजक* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री योगेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

टीम ने साइबर फ्रॉड के 05 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को *खिरौरा मोहन क्रॉसिंग, बहराइच रोड* से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *06 मोबाइल फोन, 15 आधार कार्ड, 10 सिम कार्ड, 08 मोहर, 02 पैन कार्ड, 02 वोटर आईडी कार्ड, 01 डेबिट कार्ड, 01 मेमोरी कार्ड, 01 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी* बरामद की गई। पुलिस ने इन खातों के माध्यम से की गई धोखाधड़ी में *लगभग 3.20 करोड़ रुपये* की धनराशि विभिन्न बैंकों में फ्रीज कराई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

वादी *श्री वीरेन्द्र प्रताप* पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासी ग्राम सिसई टिकरिया, थाना कोतवाली देहात ने तहरीर दी कि विपक्षियों ने उन्हें सोलर कंपनी में ₹15,000 प्रतिमाह वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उनका यू.पी. ग्रामीण बैंक में सैलरी/करंट अकाउंट खुलवाया। अभियुक्तों ने खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर इंटरनेट बैंकिंग का यूजर आईडी व पासवर्ड अपने पास रख लिया। 

इसके बाद वादी के नाम से फर्जी उद्यम पंजीकरण व जीएसटी नंबर बनाकर उक्त खाते से करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया। धनराशि को नेट बैंकिंग के जरिए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में *मु0अ0सं0 686/2026 व 687/2026 बीएनएस व आईटी एक्ट* में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा*

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित गिरोह के सदस्य हैं। बेरोजगार व जरूरतमंद लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनका बैंक खाता खुलवाते थे। फिर खाते को *’म्यूल अकाउंट’* के रूप में इस्तेमाल कर देशभर में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों से आई अवैध धनराशि को इधर-उधर ट्रांसफर करते थे।

बरामद दस्तावेजों से अब तक *20 से अधिक म्यूल अकाउंट* की जानकारी मिली है, जिनमें *21 करोड़ से अधिक* का लेन-देन हुआ है। इन खातों के विरुद्ध NCRP पोर्टल पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना सहित कई राज्यों में *43 शिकायतें* दर्ज हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. दीपक गोयल पुत्र स्व0 नरेन्द्र गोयल निवासी आवास विकास थाना कोतवाली नगर गोंडा

2. विजय सोनी पुत्र स्व0 रामचन्द्र सोनी निवासी रानीबाजार थाना कोतवाली नगर गोंडा

3. देवनरायन मिश्रा पुत्र वाल्मीकी मिश्री निवासी महदेईय चकसड़ थाना कोतवाली नगर गोंडा

4. गंगोत्री पाण्डेय पुत्र रामफूल पाण्डेय निवासी भमैचा सिसवरिया थाना मोतीगंज गोंडा

5. शहबान आलम उर्फ सोनू पुत्र पीर मोहम्मद निवासी साहबगंज थाना कोतवाली नगर गोंडा

*गिरफ्तारकर्ता टीम*

निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता – प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना कोतवाली देहात, आरक्षी हरिओम टण्डन, अमित कुमार गौड़, मनीष कुशवाहा, आलोक सविता, राजेन्द्र कुमार, शिवम मिश्रा – साइबर सेल।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *