P Sharma
हापुड़: उत्तर प्रदेश में एक तरफ गाजीपुर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी का मामला गरमाया रहा। दूसरी तरफ, हापुड़ के घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। यहां प्रेमी के लिए बहू ने ही घर में डाका डलवा दिया। घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने घर की मालकिन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद किया है। मकान मालकिन ने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
हापुड़ में इस चोरी की घटना के बाद महिला ने इस संबंध में पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। ससुराल वालों को अंधेरे में रखा। जानकारी के अनुसार, हापुड़ के गांव अमीरपुर नगौला निवासी शुभम के घर में सात जून को दो व्यक्तियों ने खुद को एलआईसी का एजेंट बताकर घर का दरवाजा खुलवाया। आरोप लगाया गया कि गृहिणी अनामिका और बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने बेहोश किया। इसके बाद घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने दी जानकारी
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि गिरफ्तार गृहिणी अनामिका ने अपने प्रेमी निगम के साथ षड्यंत्र रचकर करीब 15 लाख रुपये के कीमती आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकदी की चोरी की। इसके बाद अनामिका ने ससुराल वालों और पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दी।
हापुड़: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही घर में डलवाया डाका

