कानपुर:दांत के डॉक्टर ने किया था हेयर ट्रांसप्लांट,दो इंजीनियर की हुई थी मौत,डॉक्टर फरार

Pramod Sharma 

कानपुर। कल्याणपुर के केशवपुरम की क्लीनिक में डॉ. अनुष्का तिवारी ने घने बाल करने का दावा कर 40 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट किया था। पिछले दिनों कानपुर में इस क्लीनिक में दोनो इंजीनियर का हेयर ट्रांसप्लांट किया गया था,जिससे उनके चेहरे पर सूजन आ गई,और बाद में मृत्यु हो गई,अब डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली है,यह जानकारी रावतपुर पुलिस को दोनों मृतक इंजीनियर के परिजनों से मिली है। अब पुलिस जांच कर रही है। कन्नौज और उन्नाव के दो युवकों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की है।

प्रारंभिक जांच में डॉक्टर के पास सिर्फ बीडीएस की डिग्री होने की जानकारी मिली है। डीसीपी पश्चिम के मुताबिक इस डिग्री से हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे और फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटियार की मौत हो गई थी। विनीत दुबे की पत्नी जया ने रावतपुर थाने में डॉ अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक लाखों रुपये कीमत का ट्रांसप्लांट कुछ हजार रुपयों में किया गया। पति से इलाज से पहले ही नकद राशि ले ली गई थी। दूसरे मृतक मयंक के परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने मयंक से 40 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवाए थे। उसे काफी जटिल प्रक्रिया बताकर पांच घंटे तक सर्जरी की गई। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में आरोपी महिला डॉक्टर के फरीदाबाद के कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल करने की जानकारी हुई है। इस डिग्री के आधार पर हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर के घर पर ताला लगा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *