गोंडा:गाड़ी खड़ा करने के मामूली विवाद में जम के चला लाठी डंडा,शादी की खुशी बदली मातम में, किसी का सर फूटा किसी का टूटा हाथ

Kumar Rakesh 

गाड़ी खड़ा करने के मामूली विवाद में जम के चला लाठी डंडा,शादी की खुशी बदली मातम में, किसी का सर फूटा किसी का टूटा हाथ
गोंडा।खोरासा के पास स्थिति ग्राम इमलिया मिशिर थाना देहात कोतवाली में 14 मई को कस्तूरी लाल के बेटे की शादी की रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था,तभी उन्ही के पाटीदार ने बीच रास्ते में अपनी पिक अप गाड़ी ला कर खड़ी कर दिया,जब कस्तूरी लाल के घर वालों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा ,तो पहले से तैयार बैठे विपक्षी गणों ने लाठी, डंडा, सरिया से कस्तूरी लाल के घर वालो को और उनके रिश्तेदारों को बुरी तरह पीटना शुरू का दिया,चूंकि घर में खुशी का माहौल था,तो सभी घर के और रिश्तेदार के लोगो ने ऐसी अप्रत्याशित घटना के बारे में सोचा भी नही था,शादी की खुशियां गम में बदल गई।किसी का सर टूटा ,किसी का हाथ टूटा और किसी का पैर टूटा।इसी के साथ खड़ी गाड़ियों में भी तोड़ फोड़ भी की गई।इस तरह दर्जनों लोग घायल हो गए घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों थे,लोगो ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,जन्हा कुछ लोगो का इलाज अभी भी चल रहा,पुलिस को सूचना दिया गया ,घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनका मेडिकल हुआ,और पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया।पीड़ित पक्ष का कहना है, कि अभी भी विपक्षी गाली गलौज कर रहे है और मार पीट की धमकी दे रहे है,पीड़ित पक्ष डरा और सहमा है,उसका कहना है कि विपक्षी कभी उनके साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते है,वे चाहते है कि उन्हें न्याय मिले,देहात कोतवाली की पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज तो कर लिया है,परन्तु विपक्षी गणों पर कई ठोस कार्यवाही नही किया है जिससे पीड़ित पक्ष डरा है, कि कभी भी उसके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *