
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक के बहाने महिला के गले से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर एक अंतर्जनपदीय अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 25 मई 2026 को पुलिस टीम ने सेमरा खैरा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी महिला को पकड़ा। बरामद चेन का वजन करीब 7.48 ग्राम है।
दिनांक 18.05.2026 को दुखहरन नाथ मंदिर में एक महिला के गले से चेन चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त साड़ी और बहाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया स्टील का लोटा भी बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान दीपमाला पत्नी गजेन्द्र कुमार उर्फ गब्बर, निवासी मुन्डेरा, थाना धनकटा, संत कबीरनगर, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्ता पर गोण्डा कोतवाली नगर में दो और गोरखपुर कैंट थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी गुरूनानक उ0नि0 प्रशान्त कुमार पाण्डेय, का० मदन त्रिवेदी, का० अमित यादव, रि०का० उत्कर्ष पाण्डेय, रि०म०आ० नेहा यादव व रि०म०आ० शिखा कश्यप शामिल रहे।

