P Sharma
नगर मुख्यालय स्थित सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी छात्राओं को न दहेज लेने और न दहेज देने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक डा. आनन्दिता रजत ने की।
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आगे बढ़कर जागरूकता फैलाएँ और अपनी शिक्षा को सशक्तिकरण का माध्यम बनाएं। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिला कल्याण विभाग की योजनाएं महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना आवश्यक है। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके खिलाफ छात्राओं को जागरूक किया। वहीं कांउसलर दीपशिखा शुक्ला ने वन स्टाप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वाइस प्रिसिंपल डा. नीवल छावड़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर तन्वी जायसवाल, डा. हरप्रीत कौर, डा. रंजना बंधू, डा. सुनीता मिश्रा, डा. किरन पाण्डेय, डा. मौसमी सिंह, सुषमा सिंह, डा. रश्मि द्विवेदी, डा. अन्नू उपाध्याय, डा. सुनीता पाण्डेय, डा. नेहा जायसवाल, डा. अमिता श्रीवास्तव, डा. कुमकुम सिंह, डा. सुवेन्द्र वर्मा, डा. नीतू सिंह, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. कंचन पाण्डेय, डा. विमला, वन स्टाप सेंटर की अंजली सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

