बलरामपुर से जगन्नाथपुरी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटना ग्रस्त,एक की मौत 10 की हालत गंभीर

P Sharma 
  बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र से निकले श्रद्धालुओं की बस सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के हुगली में ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कटरा निवासी रामदेव मिश्र (45) की मौत हो गई। जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
बलरामपुर से 56 श्रद्धालुओं का ग्रुप 9 सितंबर को उतरौला से बस द्वारा निकला था। यात्रा अयोध्या, काशी और गया होते हुए जगन्नाथपुरी की ओर बढ़ रही थी। 17 सितंबर सुबह हुगली जिले के गुरप थाना क्षेत्र में बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में रामदेव मिश्र, ग्राम कटरा की मौत हो गई। वहीं घायलों में धनीराम (बरायल), कमला देवी पत्नी शिवप्रसाद (इटवा), लीलावती, शिवनरेश शुक्ला पुत्र चंद्रिका प्रसाद (केराडीह), केसरी नंदन मिश्र व पत्नी उमा मिश्र (देवरिया मैंनहा), ओमप्रकाश वर्मा (मगईपुर), बिट्टा देवी, जगदीश प्रजापति, बच्ची देवी, रामस्वरूप (मगईपुर), जगदीश व उनकी पत्नी बच्ची देवी (धौरहरा) शामिल है।

घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *