लखनऊ:टिक्की में गांजा और भांग की चटनी मिलाकर बेचने वाले चाट दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

P Sharma

 लखनऊ ।एक  हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोहनलालगंज पुलिस ने खजौली गांव में चाट में गांजे और भांग की चटनी लगाकर बेचने वाले चाट वाले को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। चाट में गांजे और भांग की चटनी के साथ ही वह पैकेट में भी गांजा रखता था, जिसे ग्राहकों को बेचता। पुलिस ने उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के ऐक्शन की खबर फैलने के बाद यहां के लोगों हैरान रह गए।

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गोसाईगंज के बरकत नगर का रहने वाला प्रमोद साहू है। वह चाट का ठेला लगाता था। उसकी आड़ में गांजा और भांग बेचता था। पूछताछ में बताया कि उसके कुछ फिक्स ग्राहक भी हैं। दुकान पर जब वह अंडा और चाट खाने के लिए आते थे उनके लिए गांजे और भांग मिक्स चटनी रखता था। उनकी चाट और अंडे में वह मिलाकर देता था। इसके अलावा 500 से 1200 रुपया पुड़िया के हिसाब से बेचता भी था।

दूसरी तरफ, नगराम पुलिस ने शिक्षण और मेडिकल संस्थानों में 500 रुपये में गांजे की पुड़िया बेचने वाले तीन तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से पौने पांच किलो गांजा और ई-रिक्शा बरामद किया है। नगराम पुलिस ने शिक्षण और मेडिकल संस्थानों में गांजे की पुड़िया बेचने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर 500 से 1200 रुपये में पुड़िया बेचते थे। उनके पास से करीब चार किलो गांजा और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। एसीपी के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में सरोजनीनगर के गौरी बाजार का मनीष यादव, नगराम के भवानीखेड़ा निवासी जगदीप और पारा काशीराम कालोनी का देव रावत उर्फ चोचक है। उन पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। मानकनगर थाने से गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *