श्रावस्ती: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, पति बोला- नकदी-जेवर वापस दिला दो

 

P Sharma 

पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी और बयान दर्ज कराने की मांग की, कहा- बच्चों की परवरिश अकेले कर रहा

*श्रावस्ती।* इकौना थाना क्षेत्र के भंवरी भगवानपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते समय वह घर से करीब 90 हजार रुपये नकद, जेवरात और मोबाइल फोन भी साथ ले गई।

पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद मांगी है। पति का कहना है कि *”अगर पत्नी अपनी मर्जी से गई है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन घर से ले गई नकदी और जेवरात वापस दिलाए जाएं।”*

*पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराने की मांग*
पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी कर उसका बयान दर्ज कराने और पूरे मामले को पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है। उसका कहना है कि वह अकेले तीनों बच्चों की परवरिश कर रहा है।

पीड़ित ने पुलिस से ये भी कहा कि *”भविष्य में किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी उस पर न डाली जाए”* क्योंकि पत्नी खुद अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश कर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस नकदी और जेवर के आरोपों की भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *