अंबेडकर नगर:शराबी पति से परेशान थी पत्नी,भाईयों के साथ मिल कर पति को मार डाला

P Sharma 

अंबेडकर नगर। 14 सितंबर की सुबह पियारे पुर गांव पुन्थर झील के पास खेत में मोहम्मद अनीस का शव मिला। मृतक के भाई रईश अहमद ने बताया था , एक दिन पहले शाम को अनीस की पत्नी हिना उसे कहीं ले जा रही थी।

पुलिस जांच में पता चला कि हिना  ने अपने भाइयों मोहम्मद शाहिद उर्फ मोनू और मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर रस्सी से गला दबा कर अनीस की हत्या कर दिया,और दो आरोपी पियारेपुर  गांव खास के रहने वाले हैं।

पुलिस के बताया, मृतक शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपने भाइयों की मदद से हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *