P Sharma
जयपुर । जयपुर में वाटिका रिंग रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। ये सभी हरिद्वार से लौट रहे थे,इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्र के अनुसार ,ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे,जो हरिद्वार से अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित करके वापस लौट रहे थे।
अचानक यह भीषण हादसा हुआ और कार के पलटते ही लोगो में मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत पंहुचे, और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी मृतकों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु, बेटा रूद्र, रिश्तेदार कालूराम, उसकी पत्नी सीमा, बेटा रोहित और गजराज हैं। ये सभी फुलियावास केकड़ी और जयपुर के वाटिका इलाके के रहने वाले थे।

