ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मंडल देवीपाटन का चुनाव संपन्न,आरती तिवारी मंडल अध्यक्ष व सरिता कश्यप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्वाचित*

P Sharma 

*ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मंडल देवीपाटन का चुनाव संपन्न, आरती तिवारी मंडल अध्यक्ष व सरिता कश्यप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्वाचित*

*चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगला में हुआ अधिवेशन, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन*

*गोंडा, 7/6/2026*  

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, मंडल देवीपाटन गोंडा का दिवार्षिक चुनाव अधिवेशन रविवार को चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगला में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित अधिवेशन में दोपहर 12 बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव अधिकारी अमीर अहमद ने बताया कि सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

*मंडल कार्यकारिणी:*  

मंडल अध्यक्ष पद पर आरती तिवारी, महामंत्री सफीकुल निशा, संगठन मंत्री मंजू देवी तथा जिला संप्रेक्षक पद पर प्रेमा त्रिवेदी निर्वाचित हुईं।

*महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी:*  

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर सरिता कश्यप, महामंत्री रामरती, कोषाध्यक्ष संगीता गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम सिंह, संगठन मंत्री अनीता प्रजापति व संप्रेक्षक चंद्रावती चुनी गईं।

*ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी:*  

इटियाथोक से ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला व महामंत्री विजय सोनकर, रुपईडीह से अध्यक्ष लखनलाल पासवान व महामंत्री उदय राज, मुझेहना से अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे व महामंत्री अनंत राम वर्मा, झंझरी से अध्यक्ष पंकज व महामंत्री हरीश मिश्रा, पडरीकृपाल से अध्यक्ष अभिमन्यु व महामंत्री अरुण कुमार तथा बेलसर से अध्यक्ष रघुनाथ मौर्य व महामंत्री सतीश द्विवेदी का मनोनयन किया गया।

अधिवेशन में सुबह 10 बजे से ही ब्लॉकों के कर्मचारी व पदाधिकारियों का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक डाक बंगले में सैकड़ों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर छपिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल तिवारी, रामपाल सिंह, अतुल त्रिपाठी, जुबेर अहमद, पंकज शुक्ला, दिलीप जायसवाल, करमचंद, राजेश गौतम, रविंद्र तिवारी सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *