सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली पी जी कालेज के एम ए तथा बी काम के छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न

Pramod Sharma 
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0जी0 कालेज गोण्डा में महाविद्यालय के 2024-25 सत्र की एम० ए० अंतिम वर्ष तथा बी० कॉम० अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ । विदाई समारोह एम० ए० द्वितीय सेमेस्टर तथा बी० कॉम० चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा दिया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनंदिता रजत, श्रीमती रंजना बंधु तथा उपप्राचार्या डा. नीलम छाबड़ा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया । तत्पश्चात महाविद्यालय की संगीत विभाग की शिक्षिका श्रीमती किरण पाण्डेय के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का हार्दिक अभिनन्दन किया ।

कार्यक्रम के दौरान बी० कॉम० चतुर्थ सेमेस्टर की शिवांगी शर्मा, अर्चना मिश्रा, आकांक्षा पाण्डेय, ख़ुशी सोनी, एवं सिद्धि मित्तल ने रीमिक्स गानों पर डांस प्रस्तुत किया । इसीक्रम में ख़ुशी सोनी ने गायन प्रस्तुत किया तथा महाविद्यालय की कॉलेज कैप्टन सानिया बानो ने महाविद्यालय में अपने शिक्षण अनुभवों को साझा किया ।कार्यक्रम के मध्य में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा. आनंदिता रजत ने अपने उदबोधन में कहा की फेयरवेल का आशय समापन नहीं बल्कि एक नए अध्याय की शुरुवात है । डा. रजत ने एम० ए० तथा बी० काम० अंतिम वर्ष की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी । कार्यक्रम के दौरान एम० ए० तथा बी० काम० अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए आकर्षक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

एम० ए० फ़ाइनल की छात्राओं के लिए “ एलिगेन्स ऑन द रैम्प “ प्रतियोगिता में होम साइंस विभाग की मधु को Ms Congeniality , निधि को Ms Versatile, सानिया को Ms Social Butter Fly का ख़िताब दिया गया I मनोविज्ञान विभाग की पूजा गुप्ता Ms Sunshine, अनम Ms Evergreen, एवं गौसिया ने Ms All Rounder का टाइटल जीता, शिक्षा शास्त्र विभाग की आकांक्षी शुक्ला के हिस्से में Ms Trendsetter का ख़िताब आया और अंग्रेजी विभाग की सानिया ने अपने आत्म विश्वाश और प्रभावशाली जवाब से The spark of the day का ख़िताब जीता I

बी० काम० अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित रैंपवाक में मिस टैलेंट का ख़िताब इरम खान, मिस ब्यूटी का ख़िताब नीति शर्मा एवं मिस फेयरवेल का ख़िताब राशी गुप्ता को प्रदान किया गया I बी० काम० चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा बी० काम० अंतिम वर्ष की छात्राओं को रिटर्न गिफ्ट प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया गया ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन बी० काम० चतुर्थ सेमेस्टर की शिवांगी शर्मा ने किया ।अंग्रेजी विभाग की प्रवक्ता मोनिका श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से डा. हरप्रीत कौर, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. मौसमी सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. आशु त्रिपाठी, डा. तन्वी जयसवाल, डा. रश्मि दिवेदी, अनू उपाध्याय, डा. डी कुमार, हिमांशी मिश्रा, नेहा जयसवाल, प्रियंका त्रिपाठी, सुषमा सिंह, राजेश मिश्रा, सविता, वंदना मिश्रा, संध्या सिन्हा, रोली श्रीवास्तव, ईला श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार पाठक, दिनेश मिश्रा, संतोष, दिनेश श्रीवास्तव, किशन कुमार श्रीवास्तव, ननकू, आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *