P Sharma
बलरामपुर। पुलिस ने अमन लाज और मंगल गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी कर चार पुरुषों और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस को ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। दो गेस्ट हाउसों से गिरफ्तारियां हुईं और मामले दर्ज किए गए।
एसपी विकास कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई। पहला गेस्ट हाउस रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित अमन लॉज है। दूसरा टीटू सिनेमा के पास मंगल गेस्ट हाउस है।
गिरफ्तार पुरुषों में अनवर निवासी सिविल लाइन, सिराज निवासी खलवा दक्षिणी, बरकत अली निवासी चमई बुजुर्ग और सहजराम निवासी छिटीनी धुसाह शामिल हैं। इनके साथ चार महिलाएं भी पकड़ी गई हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ललिया को सौंपी गई है

