P Sharma
मोरक्को से महिला बिजनेस बीजा पर भारत आई थी।
गोवा में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां ओल्ड गोवा स्थित हेल्थवे हॉस्पिटल में भर्ती 24 वर्षीय मोरक्को मूल की महिला मरीज के साथ ICU में रेप की घटना हुई।इस जघन्य अपराध के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी 28 साल के डॉक्टर वृशभ दोशी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता बिजनेस वीज़ा पर भारत आई थी और दिवर आइलैंड स्थित एक एनजीओ के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गोवा पहुंची थी। ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे हेल्थवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं ICU में इलाज के दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसे चेकअप के बहाने दूसरी नर्स को बाहर भेज दिया और मरीज से दरिंदगी को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब जांच के लिए डॉक्टर उसके पास आया तो उसके साथ एक नर्स भी मौजूद थी। लेकिन आरोपी ने नर्स को बाहर भेज दिया और फिर उसके साथ यौन शोषण किया।वारदात के बाद आरोपी डॉक्टर गोवा से भागकर महाराष्ट्र के सोलापुर में छिप गया था। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

