21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या,22 दिन पहले हुई थी शादी

Pramod Sharma

इटावा

इटावा।एक दर्दनाक घटना में 21 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकदिल थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र अचल सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे यह कदम उठाया।नशे में युवक ने आत्महत्या किया ,22 दिन पहले हुई थी शादी, पिता से बाइक के लिए झगड़ा करता था।

गोविंद पिछले 5 सालों से ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था और शराब का अत्यधिक सेवन करता था। उसकी शादी महज एक महीने पहले 16 जनवरी को आगरा के बिहार नगला गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही वह पिता से बाइक की मांग कर रहा था और नशे में परिवार में झगड़ा करता था।

घटना वाले दिन सुबह से ही गोविंद ने शराब पी थी। दोपहर 2 बजे घर आकर परिवार से झगड़ा किया और कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो छोटे भाई धन सिंह ने खिड़की से देखा और शोर मचाया।

ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेतीबाड़ी करने वाले पिता अचल सिंह के दो बेटों में गोविंद बड़ा था, जबकि छोटा बेटा धन सिंह 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर दिया है। घटना से परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *