P Sharma
मेजा के कुकुर कटवा गांव में बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, घर से बाहर तक फैला खून, डॉग स्क्वायड-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
*प्रयागराज:* यूपी का प्रयागराज एक बार फिर ट्रिपल मर्डर से दहल गया है। *मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव* में एक ही परिवार के 3 लोगों की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर *डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम* के साथ *एडिशनल पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा और डीसीपी विवेक चंद्र यादव* मौजूद हैं।
कैसे हुई वारदात:
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने परिवार के *बुजुर्ग पुरुष और दो उम्रदराज महिलाओं* की बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपियों ने पीड़ितों को *दौड़ा-दौड़ाकर हमला* किया। सभी मृतकों के सिर और शरीर पर धारदार अथवा भारी हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं।
घर से बाहर तक फैला खून:
घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि *घर के आंगन, हैंडपंप से लेकर बाहर तक खून फैला हुआ* है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी:*l
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
रंजिश या लूट का शक:
पुलिस पुरानी रंजिश और लूट समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। घर में सामान बिखरा मिलने से लूट की आशंका भी जताई जा रही है। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि *जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा*। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

