गोंडा:ध्वजारोहण से शुरू हुआ अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम

P Sharma 
रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में चल रहे अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुआ। उसके बाद हवन और पूजन पाठ हुआ और सभी महिलाओ ने घर से सजाकार लाई आरती थाल से आरती किया। महाराजा अग्रसेन चौराहे पर माल्यार्पण किया गया । उसके बाद आरती थाल, रस्साकशी पुरुष , लड्डू गोपाल जी श्रृंगार ,व्यंजन, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, शैक्षणिक पुरस्कार वितरण, समूह नृत्य प्रतियोगिता हुआ।आरती थाल में प्रिया , निशा, तुषारिका,विनीता, कोमल, स्नेह,स्वाति, किरन ,अनन्या, श्वेता ,नेहा और सौम्या प्रतिभागी रही। रविवार को हुए महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में सारिका सोमानी ग्रुप ए और रीता काबरा ग्रुप बी के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। जिसमें सारिका सोमानी ग्रुप ए टीम विजई रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नेहा अग्रवाल प्रथम प्रियंका संघई द्वितीय और शालिनी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।और वही पुरूष रस्साकसी प्रतियोगिता में मुरली धर नहारिया ग्रुप ए और मुकुट लाल अग्रवाल ग्रुप बी के बीच हुआ जिसमें मुकुट लाल अग्रवाल ग्रुप डी की टीम विजय घोषित हुई जिसमें दीपक अग्रवाल,दिवाकर सोमानी,दिनेश गोयल,अमित बंसल, नन्द किशोर अग्रवाल,अमित गर्ग,विमलेश सिंघल,जगत अग्रवाल सहित अन्य लोग बी टीम के सहयोगी रहे।आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर खानपान गेम्स कोल्ड ड्रिंक पिज़्ज़ा चीनी की क्रीम चाट और कई तरह के बुटीक कपड़े के स्टॉल लगे हुए थे। कार्यक्रम के बीच-बीच में सभी लोगों ने लगे हुए स्टालों का लुफ्त उठाया ।कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन ,कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल,अनिल मित्तल, अतुल अग्रवाल,अजय अग्रवाल,सीए पवन अग्रवाल, अजय मित्तल, हरीश केडिया,आयुष केडिया,अशोक बंसल, गौरव अग्रवाल,अनूप गोयल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *