अलीगढ़:दर्दनाक हादसा,कार और कैंटर की टक्कर में 4 लोग जिंदा जले

P Sharma 
अलीगढ़:मंगलवार सुबह 5 बजे अलीगढ़ में जीटी रोड पर 4 की जिंदा जलकर मौत होने की सूचना मिली है।  100 किलोमीटर की स्पीड से जा रही कार का अचानक टायर फट गया, कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ कर  दूसरे साइड से जा रहे कैंटर से टकरा गई।
 इसके बाद तेज धमाका हुआ, फिर दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। 20-25 मिनट में आग बुझाई गई। इसके बाद पुलिस ने देखा तो शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। बॉडी बैग में पुलिस सभी शवों को लेकर गई। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कार एटा से अलीगढ़ और कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था। कार का नंबर प्लेट भी जल गया है। इसके चलते कार कहां की है, यह पता नहीं चल पाया। हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मरने वालों में कैंटर चालक, कार सवार महिला, बच्चा और पुरुष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *