गोरखपुर:फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाका,आठ लोग गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर । इंडस्ट्रियल क्षेत्र गीडा में बुधवार शाम को हुए तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। गीडा के सेक्टर 13 स्थित टोटल फास्ट फूड की फैक्ट्री में गैस सिलेंडर के विस्फोट से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंडस्ट्रियल क्षेत्र GIDA में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की भीषणता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता की फैक्ट्री की दीवाले तक चटक गई। इसके बाद यहां भगदड़ की स्थिति बन गई, हर ओर सिर्फ धुंआ और घायलों की चीख मची थी।देर शाम DIG, कमिश्नर, SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी पहुंच कर घायलों का हाल चाल लिए।
GIDA के प्लाट नंबर डी-20 में हिमांशु मणि त्रिपाठी की टोटल फास्ट फूड प्रोडक्ट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। इनके यहां गत्ता, पत्तल, दोना आदि बनाया जाता है। शाम को फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी बीच तेज आवाज में विस्फोट हुआ है। फैक्ट्री की चहार दीवारी व टीनशेड भरभराकर गिरने लगा।फैक्ट्री में धमाके की तेज आवाज सुन कर आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पाते ही SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल किए। घायलों में से 3 मजदूरों को डॉक्टरों ने गंभीर बताया है। बाकियों को भी निगरानी में रखा गया है।

घायलों में बिहार के शेरलंगा अररिया के उमर फारूख, मुबारक, बागडाडा अररिया के माजिद, ईशा, तारन अररिया के लड्डू, बिलाल और सरलंगा अररिया के सलमान शामिल हैं। सभी को सीएचसी पिपरौली भिजवाया गया है। उमर फारूख और माजिद की हालत गंभीर है। दोनों के शरीर का अधिकतर हिस्सा जल गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए DM कृष्णा करुणेश ने फैक्ट्री संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बॉयलर फटने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है।उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *