मैनपुरी: कूड़ा फेंकने के विवाद में चली गोली,एक की मौत तीन घायल

P Sharma 

 मैनपुरी। जिले में शनिवार को घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय हिंसक झड़प में बदल  गया ,जब अचानक एक पक्ष ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।छोटा विवाद बहुत बड़ा रूप धारण कर लिया।एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब जगरूपपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने भुदेव नाम के एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उसके परिजनों द्वारा कूड़ा फेंके जाने पर आपत्ति जताई।इसी में कहासुनी हिंसा में बदल गई और भुदेव व उसके परिवार ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया, “इस घटना में योगेंद्र सिंह (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि शिखा (16), राम सिंह (60) और विनय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गए और जीतू, अवनीश व भुदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *