P Sharma
*29 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम के आसार, प्री-मानसून फेल होने से भीषण गर्मी-उमस से बेहाल लोग*
लखनऊ, 24 जून 2026
*प्रमोद शर्मा,गोंडा*
उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन की प्रतीक्षा अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा। इसके बाद प्रदेशवासियों को चुभती-जलती गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।*प्री-मानसून रहा बेअसर, लू से बेहाल:*
प्री-मानसूनी बारिश के अधिक प्रभावी नहीं होने से लगातार प्रदेश में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। तापमान 44-45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
*28 जून को पूर्वी UP में दस्तक:*
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के रास्ते प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।
*इन जिलों में होगी पहली बारिश:*
सोनभद्र, बलिया से लेकर गोरखपुर के इलाके में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून प्रदेश में प्रवेश करते ही तेजी से आगे बढ़ेगा।
*29 जून से अच्छी बारिश के आसार:*
मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। मानसून आने के बाद वातावरण के ऊपरी भाग में तापमान घटने से भीषण उमस से लोगों को राहत मिलने का अनुमान है।
*पश्चिमी UP में पहले आंधी-बारिश:*
हालांकि, इससे पहले पश्चिमी यूपी के कुछ भागों में लगातार बन रहे सिस्टम के कारण आंधी-बारिश जैसी स्थिति बन सकती है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। असली राहत मानसून आने के बाद ही मिलेगी।

