अमरोहा:नशीली पकौड़ी खिला कर किया गैंग रेप,15 दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म

अमरोहा।यह घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की 23 फरवरी की है। पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव श्यौनाली के ऋषिपाल उर्फ भोलू और कोशिंद्र उसके घर आए। दोनों ने नशीली पकौड़ी खिलाकर महिला को बेहोश कर दिया। फिर अपने 4-5 साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया।

आरोपी महिला को अमरोहा से फरीदाबाद ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर 15 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ऋषिपाल उर्फ भोलू, कोशिंद्र और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *