जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए नाबालिग लड़की से पूछताछ किया तो पीड़िता आप बीती बताते हुए गैंगरेप होने की पुष्टि की। गैंगरेप की खबर सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया, जिसमें पांच मुख्य आरोपी व चार सहयोगी बताया जा रहा है।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र ठकठौलीया गांव में उस समय हड़कंप मच गया कि जब चकरोड किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी हुई नाबालिग लड़की को लोगों ने देखा। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना देते हुए किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की से जब उसके घर का पता व अन्य जानकारी इकट्ठी करना चाहा तो किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म की आप बीती पुलिस को सुनाते हुए रोने लगी। गैंगरेप की खबर सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राईम ब्रांच, स्वाट सर्विलांस व पुलिस की टीम को लगा दिया गया।पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह व एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया.देर रात सर्विलांस टीम, क्राईम ब्रांच व शाहगंज पुलिस टीम ने घटना में लिप्त सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी आरोपी एक ही मकान में छुपे थे।पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की जनपद सुल्तानपुर के लम्भूआ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़िता भटकते हुए जनपद जौनपुर के शाहगंज बस अड्डे पर पहुंची, जहां कुछ लड़कों ने उसे झांसा लेकर अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप जैसे घटना को अंजाम दिया।
जौनपुर:नाबालिग के साथ गैंग रेप,पुलिस ने किया 9 आरोपियों को गिरफ्तार

