कुशीनगर:चलती कार में लगी आग,कार जलकर खाक,ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Pramod Sharma 

  कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट रोड पर जा रही एक लक्जरी कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। इंजन में लगी आग देखते ही जैसे ड्राइवर कुछ समझता तब तक पूरी कार आग का गोला बन चुकी थी। ड्राइवर ने हिम्मत का परिचय देते हुए कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल चुकी थी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में लगी आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड ने काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। समय रहते ड्राइवर कूद कर जान नहीं बचाया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना वाहन के इंजन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में किसी गड़बड़ी की वजह से हो सकती है। लक्जरी वाहनों में अक्सर इलेक्ट्रिकल फॉल्ट्स या इंजन में कोई खराबी आग का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *